उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक सेवा निवृत्त कार्मिक कल्याण समिति का प्रथम महाधिवेशन ऐतिहासिक रूप से संपन्न
लखनऊ, 07 दिसंबर 2025
उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक सेवा निवृत्त कार्मिक कल्याण समिति का प्रथम महाधिवेशन आज लखनऊ के गांधी भवन स्थित बिनोबा सभागार में गरिमामय और अत्यंत सफल वातावरण में संपन्न हुआ। यह आयोजन न केवल सेवानिवृत्त ग्रामीण बैंक कर्मियों की मजबूत एकजुटता का संदेश देता है, बल्कि भविष्य की संगठित रणनीति और अधिकार-संग्राम की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर भी सिद्ध हुआ।
75 जिलों के प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी
प्रदेश के 75 जिलों तथा 65 क्षेत्रीय कार्यालयों से आए 200 से अधिक सेवा निवृत्त प्रतिनिधियों ने इस महाधिवेशन में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अधिवेशन के प्रथम सत्र में सेवानिवृत्त कार्मिकों की लंबित समस्याओं, सुविधाओं की कमी और उनके समाधान को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।
प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि प्रादेशिक तथा केंद्रीय स्तर पर चरणबद्ध संघर्ष-योजना तैयार कर सरकार और प्रबंधन के समक्ष समस्याओं को मजबूती से रखा जाएगा।
केंद्रीय एवं आंचलिक कार्यसमिति का गठन
द्वितीय सत्र में केंद्रीय तथा आंचलिक कार्यसमितियों के गठन की प्रक्रिया उत्साहपूर्ण वातावरण में पूरी की गई।
केंद्रीय कार्यसमिति:
- श्री दया किशोर राय – अध्यक्ष
- श्री गुरु शरण त्रिपाठी – महामंत्री
लखनऊ आंचलिक समिति:
- अध्यक्ष – श्री आर.एन. सिंह
- महामंत्री – श्री अक्षय द्विवेदी
मुरादाबाद आंचलिक समिति:
- अध्यक्ष – श्री आर.पी. सिंह
- महामंत्री – श्री विपिन बिहारी जौहरी
गोरखपुर आंचलिक समिति:
- अध्यक्ष – श्री ओ.पी. गुप्ता
- महामंत्री – श्री रंजन तिवारी
उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक वर्कर्स ऑर्गनाइजेशन की तरफ से सभी नए पदाधिकारियों को बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं 💐💐
दिवंगत कार्मिकों को श्रद्धांजलि
महाधिवेशन के समापन पर समिति ने श्री शिवाजी सिंह, श्री बी.एल. गुप्ता सहित सभी दिवंगत ग्रामीण बैंक कर्मियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उनके योगदान को याद किया गया।
उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक वर्कर्स ऑर्गनाइजेशन के सभी सदस्यों की तरफ से वरिष्ठ साथियों के संघर्ष को नमन 🙏
“सेवानिवृत्त साथी हमारे अभिभावक के समान हैं। आज हम सम्मानजनक जीवन जी पा रहे हैं तो उसके पीछे इनके वर्षों का संघर्ष, त्याग और अनुशासन है। सुविधाओं के अभाव में भी पैदल यात्राएँ, लंबे आंदोलन और कठिन दौर—इन्हीं के बलिदान ने हमें यह पहचान, एक समान वेतन और उचित सम्मान दिलाया है।” – श्री अम्बरीश कुमार राय ( राष्टीय सचिव – अखिल भारतीय ग्रामीण बैंक वर्कर्स ऑर्गनाइजेशन)
सफल आयोजन के लिए सभी साथियों को बधाई
यह महाधिवेशन हर दृष्टि से ऐतिहासिक रहा।
इसमें प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से योगदान देने वाले सभी सेवा निवृत्त साथियों को हार्दिक बधाई और स्वस्थ और सुखी जीवन की मंगलकामनाएँ 💐💐💐💐
यह प्रथम महाधिवेशन न केवल संगठनात्मक एकजुटता का प्रतीक है, बल्कि आने वाले समय में सेवानिवृत्त ग्रामीण बैंक कार्मिकों के हितों की रक्षा, अधिकारों की प्राप्ति और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने के लिए एक सशक्त मंच के रूप में उभरने की दिशा में उठाया गया अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है।
