भारतीय मज़दूर संघ की मांग पूरी, 08वें वेतन आयोग के गठन का स्वागत
भारतीय मज़दूर संघ की मांग पूरी, 08वें वेतन आयोग के गठन का स्वागत :
सम्माननीय प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद 💐💐💐
सम्मानीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आठवें वेतन आयोग के गठन के लिए के अनुमोदन की घोषणा श्री अश्विनी वैष्णव जी ने मीडिया के साथ साझा की है। यह भारत सरकार और इसके नेता के श्रमिकों के प्रति प्रतिबध्ता को दर्शाता है। मीडिया से बात करते हुए मंत्री जी ने सरकार की समयानुसार वेतन आयोग के गठन और वेतन आयोग की सिफारिशों के सामयिक कार्यान्वयन पर भी ज़ोर दिया है। यह प्रतिबद्धता स्वागत योग्य है।
भारतीय मज़दूर संघ काफी समय से आठवें वेतन आयोग के गठन की मांग उठा रहा है। इसको लेकर हमारे प्रतिनिधि लगातार माननीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी से चर्चा कर रहे थे । हमने हाल ही में वित्त मंत्रालय के साथ प्री बजट परामर्श के दौरान भी आठवें वेतन आयोग के यथाशीग्र गठन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था ।
हमारी उचित मांग को मानने और त्वरित रूप से आठवें वेतन आयोग के गठन के लिए प्रधान मंत्री जी के अनुमोदन के लिए भारतीय मज़दूर संघ आदरणीय प्रधान मंत्री, आदरणीय वित्त मंत्री और चीफ इकनोमिक एडवाइजर का अभिनन्दन करता है और सम्पूर्ण श्रमिक वर्ग की और से उनको धन्यवाद ज्ञापित करता है ।
हमें आशा है कि यह आयोग शीघ्र ही गठित होगा और आयोग में विभिन्न क्षेत्रों के आर्थिक चिंतकों को जगह मिलेगी जो श्रमिकों के साथ न्याय करेंगे।


