उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक

गजट अधिसूचना संख्या CG-DL-E-07042025-262329, दिनांक 07 अप्रैल 2025 के माध्यम से भारत सरकार द्वारा जारी आदेशानुसार उत्तर प्रदेश के तीनों क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों का आपसी समामेलन किया गया है:

1. बड़ौदा यू.पी. बैंक (प्रायोजित: बैंक ऑफ़ बड़ौदा)

2. प्रथमा यू.पी. बैंक (प्रायोजित: पंजाब नेशनल बैंक)

3. आर्यावर्त बैंक (प्रायोजित: बैंक ऑफ़ इंडिया)

अब ये तीनों बैंक 01 मई 2025 से एक नवीन बैंक के रूप में समामेलित होकर “उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक” के नाम से कार्य कर रहे हैं। इस समामेलित बैंक का प्रायोजक बैंक बैंक ऑफ़ बड़ौदा है और इसका प्रधान कार्यालय उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित है। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक कुल 65 क्षेत्रीय कार्यालय में विभाजित है और 65 क्षेत्रीय कार्यालय कुल तीन कैम्प ऑफिस में विभाजित है।

65 क्षेत्रीय कार्यालय

3 कैम्प कार्यालय

Leave a Reply

Translate »

Discover more from उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक वर्कर्स ऑर्गनाइजेशन (BMS)

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading