आत्म-अभिव्यक्ति व पुनर्नवता सीखें मोर से

नेतृत्व सबसे ऊंची आवाज नहीं प्रामाणिक स्वर बनने का कार्य

नेतृत्व

मोर युद्ध के देवता कार्तिकेय का वाहन है और सौंदर्य, उदात्तता तथा निर्भीक आत्म-अभिव्यक्ति का प्रतीक है। अच्छे नेतृत्व के लिए, मोर सिखाता है कि कैसे प्रामाणिकता को अपनाएं, आत्मविश्वास को बढ़ाएं और बदलाव को एक सुंदर रूपांतरण में बदलें।

प्रामाणिक आत्म-अभिव्यक्तिः

मोर के पंख प्रदर्शन नहीं, बल्कि असली पहचान की अभिव्यक्ति है। एक अच्छा लीडर तभी प्रभावी होता है जब वह सम्पूर्ण अस्तित्व के साथ सामने आता है। नेतृत्व मुखौटे को पहनने या भूमिका निभाने से नहीं, अपितु अपनी सच्चाई को स्वीकारने और दूसरों को भी ऐसा करने का साहस देने की परिभाषा है।

बिना अहंकार के बनें आत्मविश्वासी :

मोर आत्मविश्वास से चलता है, पर दूसरों को डराता नहीं। उसकी सुंदरता प्रतिस्पर्धा नहीं करती, बल्कि अपनी उपस्थिति से सभी को प्रभावित करती है। उसी प्रकार, एक सच्चे लीडर को साहसिक निर्णय लेने का आत्मविश्वास होना चाहिए।

प्रतिकूलता को अपनानाः

मोर का सबसे प्रसिद्ध दृश्य है बारिश में उसका नृत्य। यह तूफान से डरता नहीं, बल्कि उसका स्वागत करता है। यह सहनशीलता और सकारात्मकता का अत्यंत शक्तिशाली प्रतीक है। श्रेष्ठ लीडर भी कठिनाइयों को अवसर में बदल देते हैं। वे चुनौतियों से प्रेरणा लेते हैं।

पुनर्नवता और त्याग के चक्रः

क्या आपको ज्ञात है कि मोर हर साल अपने पंखों को झाड़ता है और उन्हें फिर से उगाता है? यह पुनर्नवता और विरक्ति की शक्ति का प्रतीक है। एक लीडर को भी समय-समय पर अपनी आदतों, मान्यताओं और भूमिकाओं की समीक्षा करनी चाहिए। मोर हमें सिखाता है कि नेतृत्व सबसे ऊंची आवाज बनने का नहीं. बल्कि प्रामाणिक स्वर बनने का कार्य है।

विशेष आभार: प्रो. हिमांशु राय

Leave a Reply

Translate »

Discover more from उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक वर्कर्स ऑर्गनाइजेशन (BMS)

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading