नये साथियों के लिए संघ का संदेश
एक लंबे संघर्ष के बाद आज हमारे बैंक में नये साथियों को बैंक में नौकरी करने का मौक़ा मिला है, जीतने भी साथी इस संघर्ष में शामिल रहे उन सभी को बड़ौदा यू पी बैंक वर्कर्स ऑर्गनाइज़ेशन (संघ) बहुत बहुत धन्यवाद ज्ञापित करता है 👏
साल 2025 में बड़ौदा यू पी बैंक में हमारे परिवार का हिस्सा बनने वाले नये साथियों को हार्दिक बधाई और सभी का हार्दिक स्वागत 💐💐
साथियों, जैसा कि हम सभी जानते है कि बैंक एक वित्तीय संस्था है। वित्तीय संस्था होने की वजह से बैंक में कार्य करते समय हमें बहुत सावधान रहने की आवश्यकता होती है।
अपने हितों की रक्षा के लिए भारत सरकार के लेबर लॉ के तहत हम सबकी एक यूनियन रजिस्टर्ड है, जो समय आने पर बैंक प्रबंधन से हमारे हितों की रक्षा के लिये संघर्ष करती है और हमारे हितों की रक्षा करती है।
साथियों हमारे इस संगठन का नाम बड़ौदा यू पी बैंक वर्कर्स ऑर्गनाइज़ेशन है और यह संगठन राष्ट्रवादी विचारधारा वाला संगठन है। हमारा संगठन दुनिया के सबसे बड़े मज़दूर संगठन भारतीय मज़दूर संगठन से सम्बद्ध है। भारतीय मज़दूर संघ के बारे में जानने के लिए क्लिक करें।
साथियों जब हम बैंक ज्वाइन करते है तो बैंक 5 दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम कराती है जिसे आप ट्रेनिंग प्रोग्राम कह सकते हैं। जिसमें हमें बैंक में कार्य करने की बेसिक जानकारी दी जाती है। लेकिन जब हम ग्राहक के सामने आते हैं तो वहाँ का प्रेशर और माहौल पूरा अलग होता है। बैंक में स्टाफ की कमीं की वजह से वहाँ हमारे ऊपर ग्राहक का इतना दबाव होता है कि अगर हम सावधान नहीं रहें तो हमसे गलती हो जाएगी।
Bank Cashier Job Description: Roles and Responsibilities (भूमिका और जिम्मेदारी) विस्तार से पढ़ें
साथियों, यहाँ नीचे कुछ आवश्यक सुझाव दिये गये हैं ,जिनको ध्यान में रखकर अगर काम किया जाये तो गलती होने की संभावना कम हो जाती है।
रोकड़िया के तौर और हमारे मुख्य कार्य

1- जमा निकासी करना।
2- नया खाता खोलना ,खाते में मोबाइल नंबर बदलना,खाते में अन्य परिवर्तन करना,चेक बुक का आवेदन स्वीकार करना,एटीएम का आवेदन स्वीकार करना,PMJJBY,PMSBY,APY फॉर्म को Finacle में एंट्री करना।
जमा निकासी करते समय बरतनें जाने वाली सावधानियाँ -खाते में पैसा जमा करते समय हमें बहुत ज़्यादा सावधानी नहीं बरतनी होती है ,उसमें हमें मुख्यतया फॉर्म में भरी गई जानकारी सही सही Finacle में दर्ज करनी होती है ताकि पैसा दिये गये खाते में ही जमा हो। बचत,चालू ,CC/OD के लिए हम एक ही मेनू का इस्तेमाल करते हैं लेकिन टर्म लोन के खाते में जमा करने के लिए अलग मेनू है।
साथियों खाते से पैसा निकासी के दौरान हमें बहुत ज़्यादा सजग रहने की आवश्यकता होती है ख़ासकर जब हम नये होते हैं ,धीरे धीरे जब आप अनुभवी हो जाते हैं तो ग़लतियाँ कम हो जाती हैं इसलिए अभी आपको विशेष सावधानी बरतनी होती है।
महत्वपूर्ण नोट :- साथियों दो चीज़ों का ख़याल हमें ज़्यादा रखना होता है पहला हमारी कैश की चाभी और दूसरा हमारी Finacle की आईडी। जब तक आप अपने आपको बैंक के सभी कार्यों में पारंगत ना मान ले तब तक आपको बैंक के किसी भी स्टाफ पर पूर्ण भरोसा करके नहीं चलना है। अपनी आईडी का ग़लत इस्तेमाल होने से बचाए रखना है। दुर्भाग्य से ऐसा देखा गया है कि हमारे नए साथी की अज्ञानता का फ़ायदा उठाते हुए उनका सीनियर बैंक कर्मी ने ग़लत ट्रांज़ेक्शन कर दिया और इसका ख़ामियाज़ा नये साथी को अपनी नौकरी से हाथ धोकर भुगतना पड़ा। इसलिए सभी को सलाह है कि जहां समझ में ना आए अपने पुराने साथी या संगठन की मदद लें।
साथियों ऊपर हमने बैंक में कार्य करते समय क्या क्या मुख्य सावधानियाँ बरतनी है यह हमने देखा। बैंक में कार्य करने के बदले हमें वेतन के अलावा भी कुछ सुविद्याएँ दी जाती है जिनका ज़िक्र नीचे किया गया है। नये साथी अक्सर जानकारी के अभाव में इन सुविधाओं का फ़ायदा नहीं उठा पाते है।
1-न्यूज़ पेपर भत्ता– बैंक द्वारा हमें पूरे साल एक बार में न्यूज़ पेपर भत्ता (1500) मिलता है। जिसे आप HRMS पोर्टल के माध्यम से आवेदन करेंगे। कोई असुविधा आने और संगठन में संपर्क करें।
2-LFC भत्ता– यह भत्ता हमें दो साल और चार साल के ब्लॉक में मिलता है। अपने परिवार के साथ हम एक यात्रा कर सकते है,छुट्टियाँ मना सकते हैं।

3-डेपुटेशन भत्ता-जब भी कोई साथी अवकाश पर जाता है तो आसपास से उपलब्ध कोई कैशियर उनकी जगह पर उस शाखा में उनकी जगह पर जाता है जिसे हम डेपुटेशन पर जाना कहते हैं। बैंक हमें इसके एवज़ में ट्रैवेलिंग भत्ता और हॉल्टिंग भत्ता देती है। इसका आवेदन हम HRMS पोर्टल के माध्यम से करते हैं। किसी भी प्रकार की असुविधा की दशा में संगठन से संपर्क करें।
4-LEC पेमेंट -5 डेज़ PL इनकैशमेंट -साल में एक बार आप अपने PL में से 5 दिन का PL अवकाश बेच सकते हैं और बदले में पैसा ले सकते हैं।
5-EYE चेक अप भत्ता- साथियों बैंक हमें साल में एक बार EYE चेक अप करवाने के लिए 500 RS देती है। इसमें आपको EYE चेक अप के बिल के साथ HRMS पोर्टल और आवेदन करना होता है।
6-मेडिकल भत्ता- साथियों, हमें साल में एक बार 2830 रुपये मेडिकल भत्ता मिलता है। इसका आवेदन भी आप अपने HRMS पोर्टल के माध्यम से ही करेंगे।
इसके अलावा बैंक हमें रियायत दर पर लोन की सुविधा भी देती है जिसका विवरण निम्नवत् है
1- फेस्टिवल एडवांस

2- बाइक लोन/कार लोन

3-ओभर ड्राफ्ट लोन

5- आवास लोन

लोन का पूरा परिपत्र
बहुत ही महत्वपूर्ण परिपत्र ( Baroda U P Bank -Service Regulation )
किसी समय में बैंक की नौकरी देश के बेहतरीन नौकरियों में से हुआ करती थी, लेकिन आज दिन प्रतिदिन बैंकर्स की छवी धूमिल होती जा रही है,सोशल मीडिया पर सबसे ज़्यादा मीम्स बैंकर्स के ऊपर ही बनता है। “रिश्वतख़ोरी” हमारी गिरती साख का प्रमुख कारण है, नयी पीढ़ी से हम उम्मीद करते हैं कि “रिश्वतख़ोरी” से दूरी बनाये रखेगी और हमारी गिरती हुई साख को बचाने में हमारी मदद करेगी।
भारतीय मजदूर संघ का सपना, भ्रष्टाचार मुक्त भारत हो अपना !!

