समन्वय समिति का गठन
जैसा कि आप सभी अवगत हैं, प्रदेश में कार्यरत तीनों क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों — बड़ौदा यू.पी. बैंक, प्रथमा यू.पी. बैंक एवं आर्यावर्त बैंक — का समामेलन पूर्ण हो चुका है और ये तीनों बैंक अब एकीकृत होकर “उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक” के रूप में कार्य कर रहे हैं।
इसी क्रम में, तीनों बैंकों में कार्यरत BMS से संबद्ध संगठनों को भी समाहित कर एकजुट करने की दिशा में आज दिनांक 28 मई 2025 को एक “समन्वय समिति” का गठन किया गया है। यह समिति आगामी आम सभा तक कार्यरत रहेगी तथा कर्मचारियों के हितों की रक्षा एवं संगठनात्मक समन्वय बनाए रखने का कार्य करती रहेगी।
इस समिति के अध्यक्ष का दायित्व श्री सुधाकर लाल जी को सौंपा गया है। श्री सुधाकर लाल जी पूर्ववर्ती आर्यावर्त बैंक वर्कर्स ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष हैं और संगठनात्मक अनुभव से समृद्ध हैं।
समिति के सचिव का दायित्व श्री अम्बरीश कुमार राय जी को दिया गया है। श्री राय जी पूर्ववर्ती बड़ौदा यू.पी. बैंक वर्कर्स ऑर्गनाइजेशन के महामंत्री हैं और वर्तमान में ऑल इंडिया ग्रामीण बैंक वर्कर्स ऑर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय सचिव भी हैं।
साथियों, यह समन्वय समिति सभी कर्मचारियों के विश्वास, सहयोग और भागीदारी से अपने उद्देश्य में सफल होगी — इसी आशा के साथ हम आप सभी से एकता और सहयोग की अपेक्षा करते हैं।
संगठनात्मक शुभकामनाओं सहित,


